Spread the love

हर नए साल का पहला पर्व सदैव मकर संक्रांति होता है. मकर संक्रांति को हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक पर्व माना जाता है. जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं अर्थात उत्तरायण होते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है. मकर संक्रांति के दिन स्नान दान का विशेष महत्व है. इस दिन सभी खाद्य पदार्थों का एक व्यक्ति या परिवार के अनुसार दान करना चाहिए. इस दिन तिल, खिचड़ी सहित कुछ चीजों का दान करने से भगवान सूर्य के साथ मां लक्ष्मी, श्री हरि विष्णु प्रसन्न होते हैं. मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना शुभ माना गया है. मान्यता के अनुसार, शनिदेव से अपने क्रोधित पिता सूर्य देव को शांत करने के लिए काले तिल से अर्घ्य प्रदान कर तिल की बनी चीजों का भोग लगाया था. सूर्यदेव ने प्रसन्न होकर उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा था कि वह जब मकर राशि में आएंगे, तो पूजा में तिल का इस्तेमाल करने से शनि दोष की शांति होगी और पुण्य के अनुसार प्रकोप से मुक्ति मिलेगी. इसलिए मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है. मकर संक्रांति के दिन तिल के उबटन को लगाकर स्नान करना चाहिए अथवा स्नान वाले पानी में थोड़े से तिल डाल कर ही स्नान करना चाहिए. इससे ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है. इसके बाद उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अवश्य देना चाहिए. ऐसा करने रोग, दोष और भय से छुटकारा मिलता है और सूर्यदेव की कृपा से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. मकर संक्रांति के दिन राशि के अनुसार चीजों का दान करना शुभ होता है –

मेष राशि

इस राशि के जातक सूर्य देव की विधिवत पूजा करें. इसके साथ मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ का दान करें. जीवन में शांति आएगी.

वृषभ राशि

इस राशि के जातक घर में सुख-शांति बनाए रखने और हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए खिचड़ी का दान करें. इस दिन गौ को गुड़ खिलाएं.

मिथुन राशि

इस राशि के जातक हरी मूंग की खिचड़ी दान करें. इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन में स्थिरता आएगी.

कर्क राशि

इस राशि के जातक सूर्य देव को दूध, चावल और तिल मिलाकर अर्घ्य दें. इसके साथ ही गुड़ और तिल का दान करें. इससे कष्ट और संकटों से मुक्ति मिलती है.

सिंह राशि

इस राशि के जातक हर काम में सफलता पाने के लिए तिल और गुड़ का दान करें. रुके काम होंगे, सफलता मिलेगी.

कन्या राशि

इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और साथ में मूंग दाल की खिचड़ी दान करें.

तुला राशि

इस राशि के जातक विधिवत सूर्यदेव की पूजा करने के साथ सफेद चीजें जैसे दूध, चंदन और चावल का दान करें तो उनकी इच्छाएं पूरी होंगी.

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करें और सूर्य देव के लिए पीले पुष्प अर्पण करें. इससे उन्हें सभी सुख प्राप्त होंगे.

धनु राशि

धनु राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन गुड़ का दान करें। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मकर राशि

इस राशि के जातक काले तिल के अलावा उड़द की दाल से बनी खिचड़ी का दान करे और सूर्य के समक्ष एक घी का दीपक जलाएं. सभी काम बनेंगे.

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक जल में तिल मिलाकर सूर्यदेव का अर्घ्य करें. इसके साथ ही तिल, गुड की बनी चीजें और उड़द का दान करें. रुकावटें खत्म होंगी और जीवन में खुशहाली आएगी.

मीन राशि

मीन राशि के जातक मकर संक्रांति के तिल और गुड़ का दान करें. इस दिन मछली को तिल की मीठी लड़वी खिलाएं. इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी और जीवन में सम्पन्नता आएगी.