Spread the love

निग्रहाचार्य श्रीभागवतानंद गुरु यूट्यूब से चर्चा में आये. इन्होने रामभद्राचार्य की पोल खोलने और ललकारने का काम पिछले एक दो साल किया जिसके कारण यूट्यूब पर इनके फॉलोवर बढ़ गये. निग्रहाचार्य एक लुप्त हो गये सम्प्रदाय के आचार्य हैं. इनको शास्त्रविहित धार्मिक उपदेशों, लेखन, षड्यंत्र भेदक धारणाओं, लोकोपकारी गतिविधियों एवं व्याख्यानों के लिए लोग जानने लगे हैं.

इस वीडियो में निग्रहाचार्य ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को मूर्खो का सम्प्रदाय बताया है जो तामसिक बुद्धि रखते हैं. निग्रहाचार्य ने इस वेबसाइट पर बार बार आरएसएस के हिंदुत्व को राहु-शासित बताने को ही पुष्ट किया है. आरएसएस-भाजपा विशुद्ध राहु ग्रसित संगठित भौतिकवादी लोगों का संगठन है जो धर्म की राजनीति कर तीर्थो और मन्दिरों पर कब्जा करना चाहते हैं. जग्गी वासुदेव को क्रिमिनल कहकर निग्रहाचार्य ने उसके वास्तविक चरित्र को पारिभाषित किया है. वह अपनी पत्नी का हत्यारा है और राहु-ग्रसित तामसिक संगठन का ही सदस्य है.