
एकादशी वैष्णव व्रत है और ज्यादातर हिन्दू इस व्रत को करते हैं. हिन्दू पंचांग अनुसार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की 11वीं तिथि को एकादशी व्रत का विधान है . वैष्णव मानते हैं कि एकादशी उपवास रखने से भगवन विष्णु अपने भक्तों से प्रसन्न होते हैं एवं आजीवन उन पर अपनी कृपा बनाये रखते हैं. व्रती संसारिक सुख भोग कर अंत में वैकुण्ठ जाता है.
भगवान् विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विष्णु भक्त एकादशी का कठोर उपवास तीन दिनों तक रखते हैं. एकादशी के दिन अन्न का दाना भी पेट में न रहे ऐसा संकल्प लेकर एकादशी से एक दिन पूर्व ही अन्न त्याग देते हैं. एकादशी के दिन व्रत के नियमों का पालन करते हुए अगले दिन प्रातः काल सूर्योदय के पश्चात ही एकादशी व्रत का पारण करके भोजन ग्रहण करते हैं.
एकादशी 24 होती है. इस वर्ष कब कब एकादशी पड़ेगी इस लिस्ट में देखें-
10 जनवरी 2025, शुक्रवार | पौष पुत्रदा एकादशी |
25 जनवरी 2025, शनिवार | षटतिला एकादशी |
08 फरवरी 2025, शनिवार | जया एकादशी |
24 फरवरी 2025, सोमवार | विजया एकादशी |
10 मार्च 2025, सोमवार | आमलकी एकादशी |
25 मार्च 2025, मंगलवार | पापमोचिनी एकादशी |
08 अप्रैल 2025, मंगलवार | कामदा एकादशी |
24 अप्रैल 2025, गुरुवार | वरुथिनी एकादशी |
08 मई 2025, गुरुवार | मोहिनी एकादशी |
23 मई 2025, शुक्रवार | अपरा एकादशी |
06 जून 2025, शुक्रवार | निर्जला एकादशी |
21 जून 2025, शनिवार | योगिनी एकादशी |
06 जुलाई 2025, रविवार | देवशयनी एकादशी |
21 जुलाई 2025, सोमवार | कामिका एकादशी |
05 अगस्त 2025, मंगलवार | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
19 अगस्त 2025, मंगलवार | अजा एकादशी |
03 सितंबर 2025, बुधवार | परिवर्तिनी एकादशी |
17 सितंबर 2025, बुधवार | इन्दिरा एकादशी |
03 अक्टूबर 2025, शुक्रवार | पापांकुशा एकादशी |
17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार | रमा एकादशी |
02 नवंबर 2025, रविवार | देवुत्थान एकादशी |
15 नवंबर 2025, शनिवार | उत्पन्ना एकादशी |
01 दिसंबर 2025, सोमवार | मोक्षदा एकादशी |
15 दिसंबर 2025, सोमवार | सफला एकादशी |
30 दिसंबर 2025, मंगलवार | पौष पुत्रदा एकादशी |