Spread the love

अरविंद केजरीवाल (जन्म: १६ अगस्त १९६८) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं. अरविंद केजरीवाल का जन्म हरियाणा के हिसार शहर में हुआ और उन्होंने १९८९ में आईआईटी खड़गपुर से यांत्रिक अभियांत्रिकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. बाद में, १९९२ में वे भारतीय नागरिक सेवा (आईसीएस) के एक भाग, भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में आ गए और उन्हें दिल्ली में आयकर आयुक्त कार्यालय में नियुक्त किया गया.

जनवरी २००० में, उन्होंने नौकरी छोड़ दी और दिल्ली आधारित एक नागरिक आन्दोलन-परिवर्तन की स्थापना की, जो एक पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को सुनिश्चित करने के लिए काम करता है. भारत में सूचना अधिकार अर्थात सूचना कानून (सूका) के आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये सशक्त बनाने हेतु उन्हें वर्ष २००६ में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्होंने अक्टूबर महीने में अन्ना आन्दोलन से राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी. सन् २०११ में इंडिया अगेंस्ट करप्शन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज़ उठाई. उन्होंने बाकायदा “अण्णा टोपी” पहन कर आन्दोलन में हिस्सा लिया और टोपी पर लिखवाया, “मैं आम आदमी हूं”. आन्दोलन राष्ट्रीय स्तर पर काफी सफल रहा.  १९ सितम्बर २०१२ को अन्ना और अरविन्द में राजनौतिक मतभेद उभरे और उन्होंने अपना रास्ता अलग करने का निश्चय किया. जन लोकपाल आन्दोलन से जुड़े मनीष सिसोदिया, प्रशांत भूषण व योगेन्द्र यादव आदि ने अरविन्द केजरीवाल का साथ दिया, जबकि किरण वेदी व सन्तोष हेगड़े आदि कुछ अन्य लोगों ने हजारे से सहमति प्रकट की. केजरीवाल ने २ अक्टूबर २०१२ को राजनीतिक दल बनाने की घोषणा की थी और  २ अक्टूबर २०१२ को ही अपने भावी राजनीतिक दल का दृष्टिकोण पत्र भी जारी किया. भारतीय संविधान की वर्षगांठ के दिन २६ नवम्वर (२०१२) को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी का गठन हुआ. आम आदमी पार्टी की स्थापना से ही उन्होंने अपने वास्तविक राजनीतिक सफर की औपचारिक शुरुआत की.

सन 2013 के दिल्ली विधान सभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा जहां उनकी सीधी टक्कर लगातार 15 साल से दिल्ली की मुख्यमंत्री रही श्रीमती शीला दीक्षित से थी. उन्होंने नई दिल्ली विधानसभा सीट से तीन बार की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 25864 मतों से हराया. आम आदमी पार्टी ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में 28 सीटें जीतकर प्रदेश की राजनीति में अपनी स्थिति को मजबूती से पेश किया.

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में फरवरी 2015 के चुनावों में उनकी पार्टी ने ७० में से रिकॉर्ड ६७ सीटें जीत कर भारी बहुमत हासिल किया। 14 फरवरी 2015 को वे दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए. छठवीं विधान सभा के खत्म होने के बाद आम आदमी पार्टी ने पुन: बहुमत से जीत हासिल की और १६ फरवरी २०२० को कजरीवाल पुन: मुख्यमंत्री बने. केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने भारतीय नेशनल कांग्रेस को पंजाब बुरी तरह हराया और 16 मार्च १९२२ को पंजाब में सरकार बनाई. राज्य पार्टी संयोजक भगवंत मान ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. डिटेल बायो के लिए विकीपीडिया देखें ..

1 995 में, अरविंद ने 1993 के बैच के आईआरएस अधिकारी सुनीता से शादी की है. उन्होंने आयकर अपीलीय ट्रिब्यूनल में आयकर आयुक्त के रूप में 2016 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली. इनके दो बच्चे है.

अरविन्द केजरीवाल की जन्म कुंडली .. *श्रोत इंटरनेट है इसलिए इसकी रीडिंग फ़िलहाल नहीं की जायेगी जब तक की इसकी पुष्टि न हो जाये. ..