मेक्सिको की संसद में एक लाइव इवेंट में एलियं की 1000 साल पुरानी लाशें दिखाई गई हैं। अब दुनियाभर में ये बहस छिड़ी हुई है कि क्या वाकई में एलियन का वजूद है? पिछले दिनों अमेरिकी कांग्रेस ने भी नासा से एलियन्स दस्तावेज पेश करने के लिए कहा था.मैक्सिकन कांग्रेस में दिखाए गए एलियन के कथित शव को धोखाधड़ी बताया है।
मेक्सिको संसद द्वारा दिखाए गए यह सूखे हुए शव साल 2017 के हैं, जो नाज़का के रेतीले पेरू तटीय रेगिस्तान के नीचे पाए गए थे। यह क्षेत्र धरती में खोदी गई विशाल रहस्यमय आकृतियों के लिए जाना जाता है। बताया जाता है कि ये शव सही मायनों में किसी बनाई गई डॉल (गुड़िया) के थे।

