सृष्टि की हर चीज किसी शुभ या अशुभ को सिग्नीफाई करती है. सृष्टि में सब कुछ ग्रह-नक्षत्रो की उत्पत्ति है और उसका मनुष्य से सम्बन्ध है. कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिनमे शुभत्व होता है और जिनके दर्शन से सुख-समृद्धि आती है और जीवन सफल होता है. शास्त्रों में इसका विस्तृत विवरण मिलता है. यदि घर से निकलते समय या सपने में यहाँ दी जा रही सात ऐसी चीजें दिख जाएँ तो उनके शुभा-शुभ फल क्या होते हैं उसे दिया जा रहा हैं-
1- यदि घर से निकलते समय या सपने में ध्वज दिख जाय तो अर्थ लाभ, आरोग्य, राज सत्ता से लाभ, दुश्मन का नाश होता है.
2-यदि घर से निकलते समय या सपने में कुत्ता दिख जाए तो भय, धन हानि, रोग, पीड़ा, दुर्घटना, और झगड़ा होता है.
3-यदि घर से निकलते समय या सपने में वृष या साढ़ दिख जाय तो स्त्री लाभ, पुत्र लाभ, धन लाभ, घर का सुख, उत्तम स्वास्थ्य, वाहन सुख मिलता है.
4-यदि घर से निकलते समय या सपने में कौआ दिख जाय तो पदावनति, स्थानान्तरण, आवास का छुटना, अनबन, भय आदि फल होता है.
5-यदि घर से निकलते समय या सपने में गधा दिख जाय तो शत्रु से हानि, स्थान हानि, धन हानि, असफलता, और मन में क्लेश होता है.
6-यदि घर से निकलते समय या सपने में दिख जाय तो चित्त में खेद, कोई भयानक रोग, खराब समय का आगमन, शत्रु से पीड़ा
7-3-यदि घर से निकलते समय या सपने में हाथी दिख जाय तो स्त्री लाभ, धन धन्य की प्राप्ति, मित्रो का समागम, राज सत्ता से सम्मान और लाभ मिलता है.

